फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   officials inspected the embankment

अधिकारियों की टीम ने तटबंध का किया निरीक्षण

Fri, 25 Feb 2022 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
officials inspected the embankment
अधिकारियों ने तटबंध का किया निरीक्षण
विज्ञापन

अफजलगढ़। अमला और नचना नदी पर बनाए गए तटबंध पर अतिक्रमण की शिकायत पर सिंचाई विभाग की टीम ने तटबंध का निरीक्षण किया।
नगर के समीप से अमला व नचना नदी के बरसात में आने वाले बाढ़ आ जाती है। बाढ़ का पानी नगर में प्रवेश न कर पाये इसके सिंचाई विभाग ने एक किमी लंबे तटबंध का निर्माण कराया गया था। वर्तमान समय में तटबंध के दोनों ओर कुछ प्लाटिंग की गई है। जिसमें कुछ लोगों ने तटबंध पर अतिक्रमण कर रखा है। इसकी शिकायत पर बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी ने सिंचाई विभाग की टीम से तटबंध को कब्जा मुक्त कराकर मरम्मत कराने की मांग की है। सिंचाई विभाग के जेई राकेश भारद्वाज ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की बात कही है।
इस दौरान टीम में जिलेदार देवकुमार, सुपरवाइजर सचिन कुमार, सींच पर्यवेक्षक खूब सिंह, ओमप्रकाश सिंह, वसीम अंसारी तथा अफजाल अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed