फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers will not be able to check ultrasound centers without SDM

बिना एसडीएम के अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच नहीं कर सकेंगे अधिकारी

Sat, 31 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Officers will not be able to check ultrasound centers without SDM
बिना एसडीएम के अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच नहीं कर सकेंगे अधिकारी
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि नर्सिंग होम आदि की जांच के लिए संबंधित तहसील के एसडीएम को अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कन्या भ्रूण चिह्निकरण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि एक सप्ताह में कम से कम तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें।

शनिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा कलक्ट्रेट सभागार में स्थित पीसीपीएनडीटी से संबंधित समिति की बैठक की लेकर अफसरों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान केवल बैठकों से ही संभव नहीं है, बल्कि जन सामान्य को लिंग अनुपात के संकट के प्रति जागरूक करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए जिले में अल्ट्रासाउंड केंद्र और नवीनीकरण होने वाले मामलों में पूरी छानबीन करने के बाद ही उन्हें अनुमति प्रदान करें। साथ ही हर केंद्र पर कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित कानूनी जानकारी पर आधारित स्पष्ट शब्दों में बोर्ड अथवा दीवार पर आईसी मेटीरियल लिखवाना और अल्ट्रासाउंड कक्ष में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना को अनिवार्य किया जाए, उसके बाद ही अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण आदि की अनुमति दी जाए। इस अवसर पर पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा. एसके निगम, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा. प्रभा रानी, डा. बीआर त्यागी, सुधा राठी, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed