फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Off another woman's death

रवाना में एक और महिला की मौत

Fri, 07 Oct 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के राजा का ताजपुर क्षेत्र के गांव रवाना में बुखार के कारण एक और महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही गांव में बुखार से मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। 
विज्ञापन

गांव रवाना निवासी मुन्नी पत्नी यूसुफ अहमद कई दिन से बुखार की चपेट में थी। उसका बिजनौर      के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत    हो गई। मुन्नी की मौत के साथ ही गांव में बुखार से मरने वालों की संख्या 25 पहुंच गई है। सैकड़ों  की संख्या में ग्रामीण अभी भी  बुखार से पीड़ित हैं। उधर, राजा का ताजपुर में एसडीएम चांदपुर आजाद भगत  सिंह ने गांव का निरीक्षण किया तथा गांव में फैली गंदगी को देखते हुए कड़ी नाराजगी जताई। एसडीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र सिंह को गांव में अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाकर गांव की सफाई कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव के बीच से निकल रहे   खलिया नाले की सफाई कराने की मांग की, इसके अलावा इंटर कॉलेज के पास खाली पड़ी सहकारी समिति की जमीन पर डाले गए कूड़े को हटवाने की मांग की। एसडीएम ने इस संबंध में   ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुनाल को गांव में कैंप   लगाकर बुखार पीड़ितों का इलाज करने को कहा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed