{"_id":"627ab159bad2cc2edd52e4cc","slug":"occupying-panchayat-land-the-team-did-the-measurement-bijnor-news-mrt588069496","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से कब्जा करने की पैमाईश कर जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से कब्जा करने की पैमाईश कर जांच की
विज्ञापन
बिजनौर, हल्दौर। गांव उमरी बड़ी और गाजीपुर में राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत की भूमि पर अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से कब्जा करने की पैमाईश कर जांच की। राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ शीघ्र नोटिस जारी कर कार्यवाही कराने की चेतावनी भी दी है।
गांव उमरी बड़ी में आबादी के करीब में खेल मैदान की भूमि पर खसरा नंबर 222 का रकबा 63 हेक्टेयर है। लेखपाल नौबहार सिंह के मुताबिक मंगलवार को खेल मैदान की भूमि की पैमाईश की। खेल मैदान की भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने छह भवनों का निर्माण कर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। लेखपाल ने खेल मैदान की भूमि को अवैध कब्जा धारियों द्वारा स्वयं कब्जा मुक्त न करने पर शीघ्र नोटिस जारी करने की चेतावनी भी दी है।
उधर गांव गाजीपुर में भी कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत के अंतर्गत खसरा नंबर 95 की करीब पांच बीघा खलियान की भूमि पर दो आवास और एक स्थान पर अधूरा भवन निर्माण कर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। खसरा नंबर 117 पर करीब साढ़े तीन बीघा जमीन और खसरा नंबर 83 में करीब छह बीघा तालाब की जमीन पर एक व्यक्ति ने फसलों की बुवाई कर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर उक्त भूमि की पैमाईश कर उसे अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए चिन्हित कर दिया। ग्राम समाज की उक्त भूमि से अवैध कब्जे हटने से कई लोग बेघर हो सकते है। ऐसे में अवैध कब्जाधारियों में भूमि से अवैध कब्जे हटाए जाने को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। कुछ अवैध कब्जाधारियों ने राजस्व विभाग की टीम से जमीनों को कब्जा मुक्त करने के लिए पर्याप्त समय की मोहलत मांगी है।