फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nurses' residences started being built in Medical Colony

मेडिकल कॉलोनी में बनने लगे नर्सों के आवास

Mon, 07 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nurses' residences started being built in Medical Colony
बिजनौर कलेक्ट्रेट सभागार में मेडिकल कॉलेज संबंध में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
मेडिकल कॉलोनी में बनने लगे नर्सों के आवास
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज से संबंधित भवनों का निर्माण चल रहा है। अब मेडिकल कॉलोनी में नर्सिंग हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नर्सिंग हॉस्टल चार मंजिला बनेगा। भवन की पुटिंग का काम पूरा हो चुका है।
मेडिकल कॉलेज के आवासीय भवन, हॉस्टल, प्राचार्य आवास, 200 बेड का भवन आदि पर काम चल रहा है। इनमें से गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि दूसरे भवनों पर निर्माण कार्य चल रहा है। अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। क्योंकि सरकार सत्र 2023-24 से मेडिकल को शुरू करना चाहती है। इसी वजह से निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में नर्सों के आवासीय भवन पर काम चल रहा है। जल्द ही ग्राउंड फ्लोर के लिए काम शुरू किया जाएगा। पुटिंग का काम पूरा हो चुका है। वहीं जिला अस्पताल में तीमारदारों के लिए बन रही धर्मशाला का काम जोरों से चल रहा है। निर्माण जल्द पूरा करने के लिए मजूदरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज से संबंधित सभी भवनों पर काम शुरू हो गया है। निर्माण करने वाली कंपनी को काम तेजी से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण में देरी होने पर डीएम नाराज
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डीएम उमेश मिश्रा ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने मेडिकल कॉलेज से संबंधित अधिकारियों को 28 फरवरी से पहले निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता व समय सीमा के तहत पूरा करें। अधिकारी निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करें। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। इसके आगे कहा प्रोजेक्टर के माध्यम से महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज और बिजनौर हॉस्पिटल का प्रस्तुतिकरण देखा गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed