फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now the price of sugarcane has increased even on the crushers

अब कोल्हुओं पर भी बढ़े गन्ने के दाम

Mon, 01 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now the price of sugarcane has increased even on the crushers
बिजनौर। मिलों के चलने का असर कोल्हुओं पर पड़ने लगा है। गन्ने से गुड़ की रिकवरी बढ़ने के साथ ही गन्ने के दाम भी बढ़ गए हैं। कोल्हुओं पर गन्ना 300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। मिलों के पूरी क्षमता से पेराई शुरू करने के बाद कोल्हुओं पर गन्ने के दाम और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में पिछले साल से गुड़ उद्योग में जबरदस्त तेजी आई है। जिले में 800 से अधिक कोल्हू चलते हैं। इस बार भी करीब एक माह पहले से ही कोल्हू चलने लगे थे। तब गन्ना कच्चा था और एक क्विंटल गन्ने से सात से आठ किलो गुड़ ही बन रहा था। तब गन्ने के दाम 250 से 260 रुपये प्रति क्विंटल तक थे। बारिश के बाद रिकवरी और कम हो गई थी, लेकिन अब गन्ना पक गया है और रिकवरी भी बढ़ गई है। रिकवरी बढ़ने के साथ-साथ चीनी मिलें भी चल गई हैं। मिलों में गन्ने का दाम 350 रुपये प्रति क्विंटल है। जो किसान पहले खेत खाली करने के लिए कोल्हुओं पर गन्ना बेचने को मजबूर थे वे अब मिलों का रुख कर रहे हैं। मिल चलने और रिकवरी बढ़ने का असर कोल्हुओं पर गन्ने के दामों पर पड़ा है। जिस क्षेत्र में चीनी मिल चल गई हैं वहां गन्ने के दाम अब बढ़कर 290 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। हालांकि जहां मिल नहीं चलीं वहां गन्ने के दाम अब भी कम हैं। गुड़ अब भी 3600 रुपये प्रति क्विंटल के रेट पर बिक रहा है। गुड़ के दाम अच्छे होने से कोल्हू संचालकों को अभी फायदा हो रहा है।
विज्ञापन

गुड़ के दाम अच्छे होने से फायदा
अफजलगढ़ क्षेत्र के कोल्हू संचालक अकरम अली के अनुसार जब तक गुड़ के दाम अच्छे मिलेंगे तो गन्ने के दाम भी बढ़ेंगे। अभी गुड़ की काफी मांग आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed