फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now corona will also be examined in private hospitals

अब निजी अस्पतालों में भी होगी कोरोना की जांच

Tue, 07 Jul 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now corona will also be examined in private hospitals
अब निजी अस्पतालों में भी होगी कोरोना की जांच
विज्ञापन

बिजनौर। अब लाल पैथोलॉजी लैब में भी कोविड-19 की जांच होगी। जिले में अभी तक केवल सरकारी स्तर पर ही जा हो रही थी। निजी स्तर पर इसके लिए कोई प्रबंध नहीं था। इस संबंध में मंगलवार को आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की।

मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष राणा के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला और ज्ञापन देकर जनपद के निजी अस्पतालों को कोविड-19 की जांच करने की अनुमति देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आईएमए के पास लाल पैैथोलॉजी लैब संचालक की ओर से प्रार्थना पत्र आया था कि उन्हें जिला प्रशासन से कोविड-19 की जांच की अनुमति दिलाने की गुहार लगाई थी। इस पर आईएमए से जुड़े चिकित्सक डीएम के समक्ष प्रस्ताव रखा। डीएम ने सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव को इसके लिए निर्देशित किया है। इससे पूर्व निजी अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों का बहुत ही इमरजेंसी केस में सरकारी स्तर पर कोविड टेस्ट हो पाता था। वर्तमान में शासन की गाइडलाइन है कि किसी भी प्रकार के मरीज का ऑपरेशन एवं अन्य उपचार कोविड-19 की जांच के पश्चात ही शुरू किया जाए। डॉ. सुभाष राणा ने बताया कि यदि मरीज की कोविड-19 की जांच नहीं होती है, तो अनियमितताओं के आरोप में निजी अस्पतालों को सील आदि करने की कार्रवाई कर देता है। इस दौरान सचिव डॉ. राहुल देशवाल, डॉ. बीरबल सिंह, डॉ. उपेंद्र राणा, नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed