फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice sent to the village head of Jalilpur

जलीलपुर ग्राम प्रधान को भेजा नोटिस

Thu, 09 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Notice sent to the village head of Jalilpur
जलीलपुर ग्राम प्रधान को भेजा नोटिस
विज्ञापन

बिजनौर। जलीलपुर प्रकरण में कार्रवाई का सिलसिला जारी है। प्रशासन ने ग्राम प्रधान पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए नोटिस जारी किया है। इससे पहले सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। मामले में पंचायत विभाग के कुछ कर्मचारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
डीपीआरओ सतीश कुमार ने चार दिन पहले जलीलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जलीलपुर में छापा मारा था। गांव में महिला सफाईकर्मी रेणु की जगह शुभम नाम का व्यक्ति काम करता मिला था। शुभम ने बताया था कि रेणु अपने पति के पास दिल्ली गई है। गांव में साफ-सफाई के लिए वह उसे छह हजार रुपये महीना वेतन देती है। डीपीआरओ ने बताया कि जब ग्राम प्रधान को मौके पर पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उनके स्थान पर ग्राम प्रधान का पति वहां आया। इससे साफ प्रतीत होता है कि ग्राम प्रधान पंचायत का कामकाज स्वयं नहीं देख रही हैं बल्कि उनके पति काम देखते हैं। यह एक गंभीर मामला है। साथ ही पंचायतराज अधिनियम का भी उल्लंघन है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर यह भी आरोप है कि जब सफाईकर्मी रेणु काफी दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रही थी और दूसरा व्यक्ति उनकी जगह काम कर रहा था तो मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को क्यों नहीं दी गई। इससे प्रथम दृष्टया मामले में प्रधान की संलिप्तता लगती है। मामले में ग्राम प्रधान को नोटिस भेजकर 15 दिन में आरोपों का जवाब मांगा है। उधर जलीलपुर प्रकरण में सख्त कार्रवाई होती देख उन ग्राम प्रधानों के होश उड़े हैं, जिनकी शिकायतों की जांच लंबित हैं। ग्राम प्रधानों तथा शिकायत कर्ताओं ने विकास भवन में आवाजाही बढ़ा दी है। डीपीआरओ सतीश कुमार का कहना है कि शिकायतों का जल्द निस्तारण करने को जांच अधिकारियों से कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed