{"_id":"5858258f4f1c1bd663e394dd","slug":"no-cash-hear-customers-mercury-rising","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नो कैश’ सुन ग्राहकों का चढ़ रहा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नो कैश’ सुन ग्राहकों का चढ़ रहा पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
नींदड़ू में एसबीआई के सामने कैश न मिलने के कारण दिल्ली मार्ग पर जाम लगाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिले में सोमवार को कैश नहीं मिलने पर ग्राहकों ने अपना आपा खो बैठा। जिले में विभिन्न क्षेत्रों में कैश की सुचारु व्यवस्था कराने को लेकर धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। बैंक के सामने जाम लगाया। दोपहर में इलाहाबाद बैंक कर्मचारी सुरक्षा का हवाला देते हुए बैंक पर ताला जड़कर घर चले गए। उधर, जलीलपुर में किसानों ने बैंक के सामने धरना दिया। उधर, नींदड़ू में सिपाहियों ने ग्राहकों और छात्र की पिटाई कर दी। इसके विरोध में लोगों ने जाम लगा दिया।
इलाहाबाद बैंक में करीब 40 हजार से ज्यादा खाते हैं। यहां पर ग्राहकों का दबाव सबसे ज्यादा हैं। बैंक में कैश नहीं होने पर अधिकारियों ने रविवार को ही बैंक के बाहर नो कैश का बोर्ड टांग दिया था। हालांकि फिर भी बैंक के सामने सुबह सात बजे से ही ग्राहकों की लाइन लगनी शुरू हो गई। सोमवार सुबह से ही लाइन में लगे ग्राहकों को करीब 9.30 कर्मचारियों ने कैश नहीं होने के बारे में बताया। इस पर ग्राहक भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। ग्राहकों ने बैंक के बाहर जाम लगा दिया। ग्राहकों की नाराजगी को देखते हुए बैंक कर्मचारी जान बचाकर सीएमओ कार्यालय की ओर पुलिस के बीच जाकर खड़े हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी का भी घेराव किया। सीडीओ व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। सुरक्षा का हवाला देते हुए बैंक अधिकारी दोपहर में शाखा में ताला लगाकर घर चले गए। बैंक प्रबंधक आशीष गोयल के मुताबिक मंगलवार को भी कैश मिलने की उम्मीद कम हैं। वहीं, एचडीएफसी की एटीएम के बाहर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। मंडावर में पीएनबी व एसबीआई की ब्रांच के बाहर उपभोक्ता जमा रहे। बैंक ने दो-दो हजार रुपये का भुगतान किया।
बैंक के सामने दिल्ली मार्ग किया जाम
नींदडू़ में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सुबह से ही भुगतान के लिए आए ग्राहकों की लंबी लाइन लगी थी। करीब दस बजे बैंक कर्मचारियों ने ग्राहकों को सूचना दी कि कैश नहीं है। इस वजह से भुगतान नहीं किया जा सकता है। इस बीच महिलाओं ने शाखा प्रबंधक विजेंद्र कुमार सिंह तथा कैशियर संजय अग्रवाल को गेट का ताला नहीं खोलने दिया। बैंक ड्यूटी पर बसेड़ा खुर्द जा रहे सिपाही सुहेल अब्बास ने धामपुर जा रही टाटा मैजिक को बैंक के सामने ओवरटेक करते हुए रोक लिया तथा चालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि भुगतान के लिए मनकुआ से आए छात्र जीशान ने सिपाही से चालक की पिटाई का कारण पूछ लिया। इस पर सिपाही क्रोधित हो गया तथा छात्र की पिटाई करने लगा। उसे छुड़ाने पहुंचे नींदडू़ निवासी सलीम की भी सिपाही ने पिटाई की। आरोप है कि भुगतान को लेकर हुई कहासुनी में एक अन्य सिपाही सोनवीर सिंह ने महिलाओं के साथ धक्कामुक्की की। ग्राहकों ने नारेबाजी करते हुए बैंक के सामने दिल्ली मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों के गुस्से को देख सिपाहियों ने चौकी में छिपकर जान बचाई। आरोप है कि भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर एक दरवाजा तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली धामपुर व थाना नहटौर की पुलिस मौके पर पहुंची तथा जाम लगा रहे लोगों को समझाया। कोतवाल बिजनौर से घटनास्थल पर पहुंचे तथा जाम लगा रहे लोगों से बातचीत की। ग्रामीणों ने चौकी पर तैनात सिपाही सुहेल अब्बास व सोनवीर सिंह पर मारपीट व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए दोनों के तत्काल स्थानांतरण तथा बैंक से भुगतान कराने की मांग की। कोतवाल मुनीश चंद्र शर्मा ने लोगों की बात को गंभीरता से लिया तथा आरोपी सिपाही सुहेल अब्बास व सोनवीर सिंह को चौकी से तत्काल हटा दिया। शाखा प्रबंधक विजेंद्र कुमार सिंह से वार्ता कर मंगलवार को हर हालत में भुगतान करने की बात कही। इसी के साथ करीब ढाई घंटे बाद जाम खोलने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।