फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Neighbor raped and strangled the girl, she died during treatment

Bijnor News: पड़ोसी ने दुष्कर्म कर गला दबाया, इलाज के दौरान युवती की मौत

Tue, 08 Jul 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 08 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Neighbor raped and strangled the girl, she died during treatment
पैजनिया। घर में घुसकर पड़ोसी ने युवती से दुष्कर्म किया। भेद खुलने के डर से गला घोंट दिया। बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस आशय की शिकायत परिजनों ने हल्दौर पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार के लोग 23 वर्षीय बेटी का शव एंबुलेंस से लेकर थाने पहुंचे। तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला युवक पांच जुलाई की शाम उनके घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने पहचान खुलने के डर से युवती का गला दबा कर हत्या करने का प्रयास किया। परिजनों के आने पर आरोपी युवती को मृत समझ कर मौके से भाग निकला। परिजन युवती को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ के अस्पताल में युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने मेरठ में ही युवती का पोस्टमार्टम कराया और सोमवार की शाम हल्दौर थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी है। सीओ राकेश वशिष्ठ का कहना है सोमवार की शाम को मामले की सूचना दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed