फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   neel gay hunting

जिले में नीलगायों को निगल रहे शिकारी

Sat, 11 Jun 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sat, 11 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
neel gay hunting
गाय - फोटो : pic
बिजनौर में नीलगायों को मारने पर केंद्र सरकार के दो मंत्रियों में भले ही ठन गई हो पर जिले में नीलगाय का शिकार करने से शिकारी बाज नहीं आ रहे। शिकारी धड़ल्ले से खुलेआम नीलगायों के शिकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


किसान भी शिकारियों के तरफ से आंखें बंद किए है। नीलगाय सबसे ज्यादा किसानों की फसल बर्बाद कर रही है। तीन साल पहले केदारनाथ  में आई आपदा के बाद गंगा में बड़ी तादाद में नीलगाय बह गई। जो नीलगाय बची हैं उन्हें  शिकारी निगल रहे हैं। जिले के कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां अब इक्का-दुक्का नीलगाय ही नजर आती है। नीलगाय क्यों कम हो गईं इसका जवाब किसी के पास नहीं है। 
विज्ञापन


 नीलगाय को मारने को लेकर केंद्र सरकार के दो मंत्री मेनका गांधी और प्रकाश जावड़ेकर में ठन गई है। दोनों मंत्री इस मामले को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। पर जिले में भी नीलगायों का चोरी छिपे बिना वन विभाग की अनुमति के शिकार किया जा रहा है। किसान नीलगाय से सबसे ज्यादा परेशान है। नीलगाय किसानों की फसल उजाड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलगायों के जंगल में सक्रिय रहने पर किसान की फसल नहीं हो पाती कई बार किसान नीलगाय से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से मांग कर चुके हैं। किसान नहीं चाहते कि जंगल में नीलगाय नजर आए।  जिले में वर्ष 2013 गणना के दौरान 3906 नीलगाय थीं। खादर क्षेत्र में गंगा के किनारे खूब नीलगाय नजर आते। जो अब दिखाई नहीं देेते। वर्ष 2013 में केदार घाटी में आई आपदा के बाद बड़ी तादाद में नीलगाय गंगा में बह गई।  खादर के अलावा अन्य जंगल में जो नील गाय बची है उनका ही शिकार हो रहा है। पर कोई इसे रोकने की आवाज नहीं उठा रहा है। कही जगह अगर किसानों के सामने भी नीलगाय का शिकार हो रहा है तो किसान भी नजर बचा लेते हैं।


जिले में नीलगाय कितनी कम हुईं इसका जवाब अफसरों के पास भी नहीं है। दोबारा से शासन के आदेश पर गणना होने पर पता चलेगा कि जिले में कितनी नीलगाय बची हैं। जंगलों में इक्का दुक्का ही कही नील गाय नजर आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed