फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   National Milk Day: More water, less fat in milk, 32 samples failed, fine of Rs 12 lakh imposed

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस: दूध में पानी ज्यादा फैट कम, 32 नमूने फेल, 12 लाख का लगाया जुर्माना

Sun, 26 Nov 2023 12:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
National Milk Day: More water, less fat in milk, 32 samples failed, fine of Rs 12 lakh imposed
दूध की - फोटो : सोशल मीडिया

उत्पादन से मांग ज्यादा होने से बिचौलिये मिलावट का खेल कर देते हैं। शुद्धता के नाम पर लोगों को दूध में पानी और खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल करते हैं। दूध को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानते हैं, लेकिन मिलावट का खेल स्वास्थ्य बिगाड़ रखा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस साल 51 में से 32 दूध के नमूने जांच में फेल आए हैं। दूध में पानी ज्यादा और फैट कम निकला।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से अभियान चलाकर त्योहारों के मौके पर दूध सहित अन्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए जाते हैं। वर्ष 2023-24 में खाद्य विभाग की टीम ने 51 दूध के नमूने एकत्र किए। इनमें जांच के दौरान 32 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे।

विज्ञापन

दूध में पानी की मिलावट ज्यादा मिली। दूध में फैट की मात्रा साढे चार प्रतिशत होनी चाहिए। मगर, फेल लाइन नैनो में फैट की मात्रा तीन से साढ़े तीन प्रतिशत पाई गई। फेल आए दूध के नमूनों पर कोर्ट ने 12 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

कोर्ट में दायर कराया जा रहा वाद
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि लगातार अभियान चला कर दूध के नमूने एकत्र किए जाते हैं। 32 नमूने फेल आए हैं। फेल आने पर मालिकों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कराया जा रहा है। दूध में पानी मिलाने से स्वास्थ्य पर कोई नुकसान नहीं पड़ता, लेकिन लोगों को सही मात्रा में प्रोटीन सहित अन्य तत्व नहीं मिल पाते हैं।

दुग्ध के कारोबार से मिल रहा रोजगार
ग्रामीण अंचल में खेती के साथ किसानों के लिए दूध का बेचना अच्छा कारोबार बन रहा है। खेती से जुड़े इस कारोबार से न सिर्फ किसानों की आय बढ़ रही है, बल्कि दूध की समिति, डेरी संचालन पर ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है।

अकेले पराग डेरी की जनपद में करीब 150 समितियां संचालित हो रही है। एक समिति पर सभापति, सचिव को रोजगार मिल रहा है। मार्केटिंग प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि रोजाना समितियों से करीब 18 हजार लीटर दूध आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed