{"_id":"66a69b134f180674000b35b4","slug":"naseem-married-a-girl-from-punjab-by-posing-as-akash-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-127735-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आकाश बनकर नसीम ने पंजाब की युवती से रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आकाश बनकर नसीम ने पंजाब की युवती से रचाई शादी
Mon, 29 Jul 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। गांव फरीदपुर काजी उर्फ खेड़की के रहने वाले नसीम ने चंडीगढ़ की युवती से अपना धर्म और नाम छुपा कर शादी कर ली। अब धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। आरोपी की हकीकत का पता चलने पर पीड़िता ने शहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी है। पुलिस ने आरोपी नसीम समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में युवती ने बताया कि गांव फरीदपुर काजी उर्फ खेड़की का रहने वाला नसीम मोहाली (पंजाब) में रहकर कारपेंटर का काम करता था। जान पहचान होने पर उसने अपना नाम आकाश बताया था। प्रेम जाल में फंसा कर उससे शादी कर ली। इसके बाद उसे बिजनौर ले आया। बिजनौर आने पर आरोप के धर्म पता लगा। इस बारे में पूछा तो मारपीट करते हुए घर छोड़ गया और खुद चंडीगढ़ जाकर रहने लगा।
अब नसीम और उसके परिवार वाले धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहे है। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी नसीम उर्फ आकाश, उसके भाई वसीम, पिता शमीम, ताऊ हासिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि इसी मामले को लेकर शनिवार की शाम हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस के समक्ष उठाया था।
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर आरोपी नसीम सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती के बयान दर्ज कराए गए है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। कोर्ट के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई होगी। - संग्राम सिंह, सीओ सिटी