नारायण सिंह रावत को बनाया गया अध्यक्ष
बिजनौर। कुमाऊनी सांस्कृतिक भ्रातृ मंडल की बैठक में नारायण सिंह रावत को अध्यक्ष चुना गया।
सोमवार को धमेंद्र कुमार शर्मा के निवास स्थान बुखारा गवर्नमेंट कॉलोनी में कुमाऊनी सांस्कृतिक भ्रातृ मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भुवन चंद्र जुयाल नए संरक्षक की अध्यक्षता में पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनीत किया गया। मंगल सिंह रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया। महेश चंद्र जोशी को सचिव, दीपक प्रसाद को उपसचिव, प्रभात कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। शंकर दत्त खुल्वै को उप कोषाध्यक्ष, लक्ष्मी कांत जोशी को ऑडिटर, गोविंद बल्लभ नैलवाल को प्रचार मंत्री, अर्जुन सिंह विष्ट को उप प्रचार मंत्री बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य हीरा सिंह नेगी, कमल सिंह राणा, सुरेश रावत, विकास भंडारी, संदीप जोशी को नियुक्त किया गया। बैठक में पूर्व पदाधिकारीगण जसवंत सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह नपचियाल व चंद्र बल्लभ बडौ़ला, नवीन चंद पंत सहित आदि मौजूद रहे।