फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad T-20 cricket tournament started

Bijnor News: नजीबाबाद - नजीबाबाद टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Thu, 16 Mar 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 16 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Najibabad T-20 cricket tournament started
- टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच धमाका क्लब देहरादून की टीम ने जीता
विज्ञापन

फोटो - 15एनजेडबी07ए, 07बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नजीबाबाद क्रिकेट कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में धमाका क्लब देहरादून ने पूसा यंगस्टर दिल्ली की टीम को 64 रनों से पराजित कर जीत हासिल की।
मो. शाहिद और अहमर खां के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन एनआईआईटी के खेल मैदान पर संस्थान के एमडी अवनीश अग्रवाल, डॉ. राखी आनंद अग्रवाल और इंजी. मौअज्जम खां ने संयुक्त रूप से किया। 19 मार्च तक चलने वाले टी-20 क्रिकेट मुकाबले का उद्घाटन मैच धमाका क्लब देहरादून और पूसा यंगस्टर दिल्ली की क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देहरादून की टीम 18.5 ओवर में 252 रन के स्कोर पर आउट हो गई। कप्तान विशाल ने सर्वाधिक 61 रन और परमवीर ने 41 रन का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से ईशान और हर्षित ने चार-चार विकेट लिए।
विज्ञापन

अंपायर अमित कुमार और नदीम की देखरेख में जवाब में खेलने उतरी पूसा यंगस्टर दिल्ली की टीम अंकित कुमार के शानदार शतकीय पारी के बावजूद 188 रन पर सिमट गई। प्रतियोगिता में दिल्ली, पानीपत, देहरादून, मुरादाबाद और नजीबाबाद की आठ टीमें भाग ले रही हैं। 16 मार्च को आज लक्ष्मी क्रिकेट एकेडमी पानीपत का मुकाबला उदयभान क्लब दिल्ली की टीम से होगा। उद्घाटन अवसर पर तनवीर अहमद, राजेश तागरा, मो.अरशद, केशव, मो.नौशाद, मो.आलम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed