फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad Hospital got second place in the state

नजीबाबाद चिकित्सालय को मिला प्रदेश में द्वितीय स्थान

Thu, 01 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Najibabad Hospital got second place in the state
नजीबाबाद चिकित्सालय को मिला प्रदेश में द्वितीय स्थान
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद के लाला भोजाराम राजकीय नेत्र चिकित्सालय को मोतियाबिंद ऑपरेशन में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला। चिकित्सालय को गतवर्ष भी द्वितीय स्थान मिला था।
मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए वर्ष 2020-21 के लिए लाला भोजाराम राजकीय नेत्र चिकित्सालय को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। चिकित्सालय प्रभारी डा.पंकज विश्नोई के निर्देशन में अस्पताल ने 881 मोतियाबिंद ऑपरेशन का कीर्तिमान बनाया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अदर देन डिस्ट्रिक हॉस्पिटल कैटेगरी में प्रथम स्थान रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय लखनऊ के चिकित्सक डा. कृष्ण प्रताप सिंह, द्वितीय स्थान लाला भोजाराम राजकीय नेत्र चिकित्सालय नजीबाबाद के डा.पंकज विश्नोई को और तृतीय स्थान डा.राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय लखनऊ के डा.राहुल सिंह को दिया है। लाला भोजाराम राजकीय नेत्र चिकित्सालय में डा. पंकज विश्नोई आठ नवंबर 2012 में एलबीआर नेत्र चिकित्सालय नजीबाबाद के प्रभारी बने थे। हाल ही में आठ मई 2021 को एसीएमओ पद पर पदोन्नति के साथ उनकी तैनाती संभल के लिए की गई है। डॉ. पंकज विश्नोई के नेतृत्व में नेत्र चिकित्सालय ने गतवर्ष भी आंखों के ऑपरेशन के लिए प्रदेश में द्वितीय स्थान मिला था। इससे पूर्व नेत्र चिकित्सालय को प्रदेश में तीसरा स्थान भी मिल चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय डा.पंकज विश्नोई को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed