फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina railway station will be beautified at a cost of twenty crores

Bijnor News: बीस करोड़ की लागत से होगा नगीना रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण

Tue, 17 Oct 2023 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nagina railway station will be beautified at a cost of twenty crores
नगीना के रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य हुआ शुरू।
बिजनौर, नगीना। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से नगीना रेलवे स्टेशन को सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर का विकसित रेलवे स्टेशन बनाने का कार्य रेलवे ने प्रारंभ कर दिया हैं। शुरुआत में प्लेटफार्म नंबर दो के सुंदरीकरण व चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि करीब 20 करोड़ रुपये से भी अधिक लागत से नगीना रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का विकसित रेलवे स्टेशन बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। नगीना रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण में होने वाले नए कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) यशवंत सिंह के मार्गदर्शन में कार्य प्रारंभ हो रहा हैं। वह बताते हैं कि इस योजना मे नगीना रेलवे स्टेशन की इमारत में सुधार, स्टेशन को शहर के दोनों तरफ से एकीकृत करना, मल्टी- मॉडल एकीकरण, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल समाधान, गिट्टी रहित ट्रैक का प्रावधान रहेगा। इसके अलावा आवश्यकता के अनुसार रूफ प्लाजा, दीर्घवधि में स्टेशन पर सिटी सेंटर का निर्माण, रैंप सहित 12 फीट चौड़े फुट ओवर ब्रिज का प्रावधान, प्लेटफार्म का पुनः सतहीकरण, पार्किंग क्षेत्र का प्रावधान, प्लेटफार्म आश्रय का प्रावधान, वातानाकुलित वेटिंग हॉल का प्रावधान, दिव्यांगों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना, प्रवेश द्वार का प्रावधान, एक स्टेशन एक उत्पाद, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लाउंज, व्यावसायिक बैठक के लिए नामांकित स्थान, भूनिर्माण आदि जैसी योजनाएं, रेलवे स्टेशन तक आसान पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय हाल, आवश्यकता अनुसार लिफ्ट/ एस्केलेटर, मुफ्त वाई-फाई आदि सुंदरीकरण प्रस्ताव कार्य योजना में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed