{"_id":"571e65d14f1c1b443ea91998","slug":"must-work-together-to-eliminate-malnutrition","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण खत्म करने के लिए मिलकर काम करना होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण खत्म करने के लिए मिलकर काम करना होगा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बैक्वेट हॉल में राज्य पोषण मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में राज्य पोषण मिशन की कार्यशाला में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। कुपोषण को मिटाने के लिए मिलकर काम करने को कहा गया।डीएम बी चंद्रकला ने कहा लोगों को कुपोषण के संबंध में जागरूक होना होगा। प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की कुपोषण को मुक्त करने में मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा कि घर की चीजों से भी कुपोषण को खत्म किया जा सकता है। सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी ने ओडीएफ और कुपोषण को एक जगह जोड़ते हुए ग्राम प्रधानों से दोनों कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी लेने को कहा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव, मास्टर ट्रेनर सोहनवीर त्यागी ने पोषण पुनर्वास, कुपोषण और वीएचएसडी कार्यक्रम के बारे में बताया। कार्यकत्रियों ने लघु नाटिका के जरिए ग्राम प्रधानों को कुपोषण के बारे में बताया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर मिथलेश शर्मा, महेश कुमार, शैलेंद्र जैन, डीपीआरओ मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।