फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder in Bijnor: man killed his wife in Bijnor for doubt of extra marital affairs

UP: बेटी के निकाह की तैयारी में लगे थे घरवाले, बहनोई ने रात होते ही किया ऐसा कांड, मातम में बदली खुशियां

Wed, 22 Nov 2023 05:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Nov 2023 05:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में रिश्तों के कत्ल की एक और वारदात सामने आई। यहां नहटौर थानाक्षेत्र में निवासी रहीमुद्दीन के घर में परिजन निकाह की तैयारियों में व्यस्त थे कि दामाद ने रात होते ही एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया कि जश्न की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
Murder in Bijnor: man killed his wife in Bijnor for doubt of extra marital affairs
फरहा का फाइल फोटो व आरोप पति - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हत्यारोपी सलमान ने पत्नी फरहा का गला घोंटकर मौत की नींद सुला दिया। दोनों का निकाह पांच वर्ष पहले हुआ था, बीते दो वर्ष से फराह अपने मायके नहटौर में रह रही थी। उधर, फरहा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित पांच ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

 

मोहल्ला छापेग्रान निवासी रहीमुद्दीन की पुत्री फरहा का निकाह पांच वर्ष पूर्व नगीना थाना क्षेत्र के गांव बदल्लोपुर मठेरी निवासी सलमान पुत्र अब्दुल करीमुद्दीन से हुआ था।

आरोप है ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। इसके चलते वह दो वर्षों से अपने तीन वर्षीय बेटे को लेकर मायके में रह रही थी। उसका पति सलमान पूना में रहकर काम कर रहा था और उसके घर आता जाता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Murder in Bijnor: man killed his wife in Bijnor for doubt of extra marital affairs
बिजनौर पुलिस मौके पर - फोटो : Amar Ujala

बताया गया कि फरहा की छोटी बहन नेहा का निकाह था। इसमें शिरकत करने के लिए सलमान भी आया था। रात में सलमान ने फरहा की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारे पति ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सीओ भरत सोनकर और कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन

वहीं, आरोपी ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह पत्नी की हत्या करके आया है। वहीं वजह पूछने पर पत्नी के स्थानीय युवक से प्रेम संबंध होने और बहन की शादी में जेवर बेचकर खर्चा करने पर हत्या करने की बात कही है।

कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर फरहा के पति सलमान, जेठ जाहिद, जेठानी फरजाना, नन्द हसबुन्निशा व बहनोई सईद अहमद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

फरहा के पिता सऊदी अरब में करते हैं काम
फरहा अपने परिवार में सबसे बड़ी थी। उसकी दो छोटी बहनें नेहा और अरीशा हैं, कोई भाई नहीं था। पिता रहीमुद्दीन सउदी में नौकरी करते हैं। वह अपनी पुत्री नेहा के निकाह में भी नहीं आ पाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed