बिजनौर में मर्डर: धारदार हथियार से टेंट कारोबारी की हत्या, घर में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली लाश
Murder in Bijnor: टेंट कारोबारी का शव लहूलुहान हालत में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या का कारण जानने में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार सुबह एक खौफनाक वारदात हो गई। खानपुर गांव में टेंट कारोबारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक व्यक्ति का शव घर में ही पड़ा मिला। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
डीजे और टेंट का काम करता था पवन
शुक्रवार की तड़के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर में पवन कुमार सैनी (35) पुत्र रामलाल सैनी अपने घर में मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा मिला। पवन कुमार सैनी टेंट और डीजे का काम करता था। वहीं पवन का उसी के घर में लहूलुहान हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर में धारदार हथियार से वार के निशान बने हुए थे। हत्या के पीछे रंजिश का कारण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: भयावह तस्वीरें: भाई-बहन की मौत से फटा मां का कलेजा, गांव में पसरा मातम, विदेश में जन्मे थे समीर और महा
उधर, हत्या की सूचना मिलते ही एसपी देहात राम अर्ज और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए हत्याकांड की जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: सपना ने तोड़ा रिकॉर्ड: सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ खर्च किए 22 लाख, देखें चुनावी खर्चे की पूरी लिस्ट