Murder in Bijnor: बाइक रोकी, लाठी-डंडों से हमला कर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, घर का इकलौता चिराग था आशु
बिजनौर शहर में नगीना रोड पर बदमाशों ने बाइक सवार तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर शहर के चक्कर रोड स्थित सेंट मैरी फाटक के निकट वाली कॉलोनी में रहने वाला आशु ( 22) पुत्र नीरज अपने दोस्त रिकांशु और हैप्पी निवासी सलामाबाद के साथ बाइक से नगीना रोड पर चक्कर चौराहे की तरफ जा रहा था।
आईटीआई के सामने पहुंचते ही उन्हें वहां पर खड़े 7 से 8 लोगो ने रोक लिया । जिन्होंने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसके साथ ही 6 से 7 राउंड फायरिंग की।
बताया गया कि मृतक आशु दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर कोचिंग कर रहा था। फिलहाल वह घर पर आया हुआ था। आशु के पिता मूल रूप से नहटौर के एक गांव के रहने वाले हैं। आशु के चाचा अपने गांव के प्रधान भी हैं। आशु के पिता पिछले काफी समय से बिजनौर में ही मकान बना कर रह रहे थे। आशु अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, जिसकी हत्या होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इस गोलीबारी और हत्याकांड की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने पहुंचकर मौका मुआयना किया इसके साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी जुटाई।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वारदात को अंजाम देकर चार आरोपी आईटीआई में घुसकर दीवार फांदकर हुए फरार हो गए। जोकि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। हमलावरों ने गोली मारने से पहले लाठी डंडों से भी मारपीट की थी। साथ ही धारदार हथियारों से भी हमला किया।
हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है।