{"_id":"635b6e0c1fb625645b471db9","slug":"murder-in-bijnor-accused-son-has-murdered-to-his-mother-for-not-get-rupees-for-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: मां ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने सिर में डंडा मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: मां ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने सिर में डंडा मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी
Fri, 28 Oct 2022 12:20 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:20 PM IST
सार
Murder in Bijnor: मां ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने सिर में डंडा मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
बिजनौर में महिला की हत्या।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Murder in Bijnor: बिजनौर जनपद में चांदपुर के ग्राम लेपुरी में एक शराबी बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी वृद्ध मां की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि मां ने बेटे को शराब पीने से मना किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया और इसी बीच बेटे ने अपनी मां के सिर में डंडा मार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लेनपुरी निवासी देवेंद्र सैनी (25) पुत्र स्वर्गीय भारत सैनी का अपनी मां समुन्द्रा देवी (65) के साथ शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े में देवेंद्र सैनी ने अपनी मां समुन्द्रा देवी के सिर में डंडा मार दिया गया, जिसमें समुन्द्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देवेंद्र को हिरासत में ले लिया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी चांदपुर व प्रभारी निरीक्षक चांदपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP : बिजनौर-सहारनपुर जिला कारागार में बंदी भाइयों को तिलक कर बहनों ने मांगी दुआएं, लगी रहीं लंबी कतारें
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रामअर्ज ने बताया कि आरोपी बेटे देवेंद्र को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शराब के लिए पैसे न मिलने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी विवाद में देवेंद्र ने अपनी मां के सिर में डंडा मार दिया था।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : बुलेट पर सवार होकर निकले टिकैत, कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ