{"_id":"60aa9e038ebc3ed2a87afcad","slug":"mp-fund-deposited-in-prime-minister-s-care-fund-bijnor-news-mrt5395754102","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री केयर फंड में जमा कर दी सांसद निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री केयर फंड में जमा कर दी सांसद निधि
विज्ञापन

नगीना। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर सपा गठबंधन से नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गिरीशचंद्र ने दावा किया कि अपने दो साल के कार्यकाल में उन्होंने 32 बार संसद में मदरसों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन, बकाया गन्ना भुगतान, नगीना में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना आदि समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। हालांकि विपक्ष के नेता सांसद पर जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगा रहे हैं।
बसपा सांसद गिरीशचंद्र बताते हैं की उन्हें सांसद बनने के बाद पहले साल पांच करोड़ रुपये की सांसद निधि मिली थी, जिसको उन्होंने पूरा क्षेत्र की सड़कों, यात्री शेड, बारात घर आदि कार्यों पर खर्च कर दिया। दो साल की 10 करोड़ रुपये की सांसद निधि कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए पिछले साल प्रधानमंत्री केयर फंड में जमा कर चुके हैं। पिछले एक साल से अपने वेतन से 60 हजार रुपये प्रतिमाह वह कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में जमा कर रहे हैं। दो सालों में उन्होंने लोकसभा में क्षेत्र की हर प्रमुख समस्याओं को उठाने तथा समस्या के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी 100 से अधिक पत्र लिखे हैं। वह बताते हैं कि उन्होंने 140 क्षेत्र के बीमार लोगों को प्रधानमंत्री राहत कोष से बीमारी के इलाज के लिए पैसा दिलाने का काम भी किया है। तथा नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा कर चुके हैं।
क्षेत्र की जनता देखने को तरस रही
भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि का कहना है की नगीना लोकसभा क्षेत्र की जनता पिछले दो सालों से सांसद को क्षेत्र में देखने के लिए तरस रही है। उनका कहना है की जनता ने जिस उम्मीदों के साथ सांसद को जीता कर भेजा था वह उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
विज्ञापन
गाइडलाइन का किया पालन : सांसद
सांसद गिरीश चंद ने कहा कि बसपा एक अनुशासित पार्टी है तथा वह उसी अनुशासित पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना कर्फ्यू के दौरान वह क्षेत्र में लोगों के घर-घर जाकर बीमारी को बढ़ावा देने का काम नहीं कर सकते। उनका कहना है कि क्षेत्र के लोगों की जो हर संभव मदद करनी चाहिए उन्होंने की और कर रहे हैं।