{"_id":"641210ce06aa2976d104b8d4","slug":"mountain-fraternal-meeting-organized-in-najibabadmountain-fraternal-meeting-organized-in-najibabad-bijnor-news-c-14-1-155009-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - पर्वतीय भ्रातृ मिलन समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - पर्वतीय भ्रातृ मिलन समारोह आयोजित
Thu, 16 Mar 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में पर्वतीय भ्रातृ मिलन समारोह में सरस्वती वंदना प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- पर्वतीय भ्रातृ मिलन समारोह में गूंजी गढ़वाली लोक संस्कृति
फोटो - 15एनजेडबी10ए, 10बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। पर्वतीय भ्रातृ मिलन समारोह में गढ़वाली लोक संस्कृति से जुड़े मनोहारी कार्यक्रमों की धूम रही। संगोष्ठी में उत्तराखंड वासियों के राष्ट्र प्रेम और संस्कृति को कायम रखने के योगदान पर चर्चा हुई।
पर्वतीय लोक कला संस्कृति के आयोजन में मुख्यअतिथि एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने पर्वतीय भ्रातृ मिलन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने उत्तराखंड धार्मिक, भौगोलिक, ऐतिहासिक और लोक संस्कृति को अद्वितीय बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वासियों ने हर मोर्चे पर स्वयं को मील का पत्थर साबित किया है। विशिष्ट अतिथि रामप्रकाश पैन्यूली ने राष्ट्रसेवा में गढ़वाल वासियों के योगदान को नमन किया। समारोह में मांगल गीत, थड़िया, चौफुला लोक गीतों के साथ लघु नाटिका तेरी जग्वाल ने मनमोह लिया।
संस्था के अध्यक्ष मदन सिंह रावत, महासचिव जितेंद्र डबराल, संरक्षक सुनील चंदोला और वेदप्रकाश कोटनाला ने पर्वतीय भ्रातृ मिलन समारोह के उद्देश्यों पर चर्चा की। वंदना कोटनाला और प्रमोद कुमार के संचालन में वालिया रेजिडेंसी में आयोजित समारोह में डॉ. केसी मठपाल, डॉ. एलएस बिष्ट, पूरन सिंह भंडारी, जगदीश जोशी, वेदप्रकाश कोटनाला ने उत्तराखंड संस्कृति को कायम रखने और राज्य स्थापना में योगदान के लिए क्षेत्रवासियों की सराहना की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में दमयंती देवी, गंगोत्री देवी, कमला देवी, नेहा ध्यानी, मंजु बुडाकोटी, बबीता नेगी, पिंकी डबराल, अर्चना कुंडलीया, अनुसुईया रावत, शकुंतला मधवाल आदि मौजूद रहे।