{"_id":"66c359a28b847f9c3b050593","slug":"mother-and-son-riding-a-bike-died-in-a-collision-with-a-truck-the-woman-was-going-to-tie-rakhi-to-her-brother-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, भाई को राखी बांधने जा रही थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, भाई को राखी बांधने जा रही थी महिला
Mon, 19 Aug 2024 08:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 19 Aug 2024 08:12 PM IST
सार
ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार मां बेटे की मौत हो गई। महिला अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी।
विज्ञापन
लोकेंद्र की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षाबंधन पर राखी बांधने जा रही महिला और उसके पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर दौलताबाद के पास हुई। जहां रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद पीछे से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
जग्गो देवी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
थाना नहटौर क्षेत्र के गांव जरीफपुर चतर निवासी लोकेंद्र (30) पुत्र ओमप्रकाश सिंह मां जग्गो देवी (50) के संग नजीबाबाद के गांव रानीपुर नंगला में मामा के यहां रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह बस, जिससे बाइक में लगी टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद के पास पहुंचे थे। वाहनों का एक ही साइड से आवागमन होने की वजह से सामने से आ रही उत्तराखंड की रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई।
खाई में पलटी पीछे से आ रही बोलेरो।
- फोटो : अमर उजाला
घटना के समय पीछे से बोलेरो आ रही थी। मां-बेटे को बचाने के चक्कर में चालक वसीम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बहरडी थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार की बोलेरो गड्ढे में पलट गई। चालक वसीम किसी तरह बचा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया।