बिजनौर: वैन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत, मां-बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले में वैन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में वैन सवार मां-बेटे की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद चालक ट्रॉली छोड़ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। परिजन शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने पर अड़ गए, जबकि पुलिस उन्हें समझाने में लगी रही। पुलिस और परिजनों के बीच वार्ता जारी थी।
थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव द्वारिकापुरी निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी स्वाति (24) और करीब नौ माह के पुत्र भास्कर के साथ वैन से गांव अकबरपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। नूरपुर रोड स्थित गोलबाग के पास पहुंचने पर वैन अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने स्वाति और उसके पुत्र भास्कर को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: पल भर में उजड़ गईं हंसते खेलते परिवारों की खुशियां, दो एसडीओ की मौत से मचा कोहराम, मां बेहोश
वहीं चिकित्सकों ने शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी में रखवाने को कहा, लेकिन परिजन एंबुलेंस में डालकर शवों को घटना स्थल पर ही ले गए। हल्दौर थाना प्रभारी कांतिप्रसाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को रोड जाम न करने को कहा, लेकिन परिजन इस बात पर सहमत नहीं हुए। पुलिस और परिजनों में वार्ता जारी है।
तीन माह की गर्भवती थी स्वाति
सड़क दुर्घटना में अपने नौ माह के बच्चे के साथ मरी महिला स्वाति करीब तीन माह की गर्भवती थी। एक साथ दो मौत होने पर परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। अपनी मां के साथ नौ माह का बालक तो मरा ही, लेकिन एक बच्चा दुनिया में आने से पहले ही अलविदा कह गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/