फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mota Mahadev becomes the fair bus stop, tickets will be issued to passengers

Bijnor News: फेयर बस स्टॉप बना मोटा महादेव, यात्रियों को जारी होगा टिकट

Wed, 26 Nov 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mota Mahadev becomes the fair bus stop, tickets will be issued to passengers
नजीबाबाद। मोटा महादेव मंदिर को परिवहन निगम ने फेयर बस स्टॉप बना दिया है। यात्रियों को अब मोटा महादेव मंदिर के लिए भी टिकट उपलब्ध होगा। फेयर स्टेशन बनने से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोडवेज डिपो के एआरएम रामप्यारे प्रसाद, अरूज मेहंदी, असीम हुसैन, तरुण बिश्नोई आदि कर्मचारियों के साथ मंगलवार को मोटा महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के फेयर बस स्टॉप मोटा महादेव का बोर्ड लगवाया। एआरएम ने बताया कि मुरादाबाद डिविजन की सभी रोडवेज बसें यात्री होने पर मोटा महादेव बस स्टॉप पर रुकेंगी। साथ ही यात्रियों को दोनों ओर से मोटा महादेव बस स्टॉप के लिए टिकट भी मिलेगा। इससे आस-पास के कई गांव के लोगों को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

उधर, मोटा महादेव मंदिर को बस स्टॉप बनाने पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने रोडवेज अधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ.बलराम सिंह और उनके साथियों ने मोटा महादेव मंदिर को बस स्टॉप बनवाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, नवीन राजपूत, मुनेंद्र सिंह, हिमांशु चौधरी, अजीत सिंह, राजीव कुमार कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed