{"_id":"602d5d988ebc3ee976315ace","slug":"more-than-six-lakh-will-be-vaccinated-in-march-bijnor-news-mrt5258708103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में छह लाख से ज्यादा को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में छह लाख से ज्यादा को लगेगा टीका
विज्ञापन
बिजनौर। स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों के बाद जिले में अब 50 वर्ष से ऊपर के लगभग छह लाख सात हजार 915 लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका कार्यालयों, विकास खंड कार्यालयों, उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर टीकाकरण बूथ बनाए जाएंगे।
देश में अब तक के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हो चुकी है। शासन के निर्देश पर अब तक लगभग 12 हजार अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित किया जा चुका है और अन्य विभागों के करीब 1100 फ्रंटलाइन वर्कर को भी एंटी कोविड वैक्सीन लगाई गई है। अब 50 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। जिले की जनसंख्या करीब 48 लाख 63 हजार 323 की लगभग 12.5 प्रतिशत आबादी 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की है। मार्च में यह टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इससे पूर्व प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी।
4893 बूथों पर होगा टीकाकरण
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि इस अभियान के लिए कुल 4863 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। इस टीकाकरण कार्यक्रम को सात सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। आवश्यकता के अनुसार इन केंद्रों की संख्या घटाई और बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि 50 साल से ऊपर वाले लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता युवाओं की अपेक्षा कम होती है। इसलिए कोरोना योद्धाओं के बाद अब इस आयु वर्ग के लोगों को प्रतिरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होगा पंजीकरण
जनपद में कुल 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। एंटी कोविड टीकाकरण से पूर्व जनपद के 50 से ऊपर की आयु वाले व्यक्ति अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा कर अपना पंजीकरण हेल्प डेस्क पर करा सकते हैं। इसके बाद संबंधित केंद्र का डाटा एंट्री ऑपरेटर कोविन पोर्टल पर अपलोड करेगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद टीकाकरण हो जाएगा।
आज 35 बूथों पर होगा 4500 फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण
बिजनौर। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार बृहस्पतिवार को जनपद में 35 बूथ पर 4500 फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा पूर्व में छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को 19 फरवरी को मॉपअप के दौरान एक और मौका मिलेगा।