फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Moradabad trophy won by

मुरादाबाद ने जीती ट्रॉफी

Thu, 10 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 10 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Moradabad trophy won by
नजीबाबाद। एनसीसी मुरादाबाद ने एकता क्लब नजीबाबाद को पराजित कर सुशीला देवी मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे सुशीला देवी मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी एनसीसी मुरादाबाद ने जीती। संघर्षपूर्ण मुकाबले में मुरादाबाद ने एकता क्लब नजीबाबाद को 26 रन से पराजित किया।

मुख्य अतिथि चेयरमैन मौअज्जम खां और चेयरमैन साहनपुर खुर्शीद मंसूरी ने प्रतियोगिता आयोजक संजीव राजपूत की उपस्थिति में विजेता टीम को अपनी ओर से 41 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की। सपा नेता तसनीम सिद्दीकी और परवेज खां की ओर से उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए एनसीसी मुरादाबाद ने गौरव के शानदार 63 और भाटी के 35 रन के सहयोग   से टीम ने छह विकेट पर 162 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकता क्लब नजीबाबाद की विपिन के 56 रन के सहयोग के बावजूद नौ विकेट पर 136 रन बना सकी। अंपायर नवाब अंसारी व माजिद बेग ने मुरादाबाद टीम के उमैर ने तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया।

सोनू को मैन ऑफ द सिरीज घोषित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जाहिद अंसारी, वसीम सिद्दीकी, अहसान, सईद अहमद, सलमान, इमरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed