फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Monthly Panchayat of Bhakuyu Bhanu

किसान आयोग का होना चाहिए गठन : राजेंद्र सिंह

Sat, 08 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Monthly Panchayat of Bhakuyu Bhanu
नजीबाबाद में मासिक पंचायत को संबोधित करते जिलाध्यक्ष चौ.कुलवीर सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
किसान आयोग का होना चाहिए गठन : राजेंद्र सिंह
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू भानू ने किसान आयोग का गठन करने, जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने और बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र कराने सहित अन्य समस्याएं पंचायत में उठाईं।

शुक्रवार को नजीबाबाद तहसील परिसर में आयोजित भारतीय किसान यूनियन भानू की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष चौधरी कुलवीर सिंह ने कहा कि किसान विभिन्न समस्याओं से घिरा है। प्रशासन ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। किसानों ने 15 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र कराने, किसान आयोग का गठन कराने, खस्ताहाल सड़कों को गड्ढामुक्त कराने, युवाओं को रोजगार दिलाने, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन दिलाने, किसान-मजदूर की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को पचास लाख रुपये आर्थिक मदद दिलाने, सीमा पर तैनात जवानों के शहीद होने पर उनके आश्रितों को पांच करोड़ रुपये सहायता दिलाने, किसानों पर लगे मुकदमे वापस कराने आदि मांग कीं। इस दौरान बाबूराम भारती, नरेश, अहसान, फुरकान, लोकेंद्र सिंह, नसीम अहमद, महबूब, अमित कुमार, वीर सिंह, इस्लामुद्दीन, अंकित मलिक, विनीत कुमार, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed