बिजनौर। एमडी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य ऋतु कोच्चर ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-13 में मोक्ष त्यागी ने लगातार पांच मैच जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया।
प्रतियोगिता अलग-अगल श्रेणियों में आयोजित की गई। जिसके चलते अंडर-11 बॉयज सिंगल में हरमन सिंह विजेता और अर्यांशु त्यागी उपविजेता रहे। इसके साथ ही अंडर-15 सिंग्ल्स में अद्रित ने स्वर्ण पदक जीता और अंश उपविजेता रहे, जबकि अंडर-15 डबल्स में आदविक त्यागी एवं विज्ञानशु त्यागी ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि अंश एवं राहुल उपविजेता रहे। इसके साथ ही अंडर-15 सिंगल्स गर्ल्स में मैत्री ने भी स्वर्ण पदक जीता, जबकि नियति उपविजेता रही। वहीं अंडर-19 सिंगल्स में तानिक्ष उपाध्याय ने स्वर्ण पदक हासिल किया और विभोर उपविजेता रहे। अंडर-19 बॉयज डबल में विभोर चंद और स्वास्तिक विजेता रहे, जबकि कौशल चौधरी एवं यश चौधरी उपविजेता रहे। एमडी स्कूल के कोच सुखविंदर ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया। विद्यार्थियों को जज डॉ. विजय तलियान ने सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. विजय ने बच्चों की खूब प्रशंसा की। इस मौके पर शंकर आशियाना, अजय कुमार, विरेश यादव, आशु, निधि चौधरी आदि मौजूद रहे।