{"_id":"61d4918904efdc30ce0100e7","slug":"mlas-submitted-proposals-of-23-5-crores-to-the-administration-bijnor-news-mrt5721190175","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों ने प्रशासन को सौंपे 23.5 करोड़ के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों ने प्रशासन को सौंपे 23.5 करोड़ के प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। प्रशासन को चुनावी साल में विधायक निधि से साढ़े 23 करोड़ से अधिक धनराशि से विकास कार्यों के प्रस्ताव मिले हैं। तीन विधायकों ने अपनी पूरी विधायक निधि के प्रस्ताव भेज दिए हैं। विधायक निधि को खर्च करने में चांदपुर, बढ़ापुर तथा नगीना के विधायक सबसे आगे हैं जबकि नजीबाबाद विधायक की निधि में सबसे अधिक धनराशि खर्च के लिए बची है।
जिले में आठ विधानसभा हैं। बिजनौर, नहटौर, चांदपुर, धामपुर तथा बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र से सत्ताधारी भाजपा के विधायक हैं वहीं नजीबाबाद, नगीना तथा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक हैं। हर विधायक को क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए शासन से वित्तीय वर्ष में तीन करोड़ की धनराशि मिलती है। इस प्रकार आठों विधानसभा में विकास कार्य के 24 करोड़ मिले हैं।
विधायक, निधि से कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव प्रशासन को भेजते हैं। इसके बाद प्रशासन आवंटित विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाता है। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी वर्ष होने से हर विधायक, विधायक निधि को खर्च करने में सक्रिय हैं। अब तक भाजपा के चांदपुर विधायक कमलेश सैनी तथा बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह तथा सपा के नगीना विधायक मनोज पारस अपनी पूरी निधि के विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रशासन को सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
विधायक निधि का लेखा जोखा
विधायक निधि में बची रकम
धामपुर 3.90 लाख
बिजनौर 1.06 लाख
नहटौर 4.00 लाख
नूरपुर 2 लाख
नजीबाबाद 30 लाख
वर्जन:::सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि विधायकों को विधायक निधि वित्तीय वर्ष में खर्च करनी होती है। निधि से विधायक के क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाते हैं।