{"_id":"66328bbd82963aadce04ef47","slug":"mla-came-forward-and-said-there-was-a-conspiracy-against-me-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-123016-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सामने आए विधायक, बोले मेरे खिलाफ षडयंत्र हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सामने आए विधायक, बोले मेरे खिलाफ षडयंत्र हुआ
विज्ञापन
धामपुर(बिजनौर)। शिवालाकलां थाना क्षेत्र में कंपनी के प्लांट पर हुई फायरिंगए आगजनी के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने सामने आकर बयान दिया। प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम को षड़यंत्र बताया। साथ ही कहा कि मेरी पार्टी के भी कुछ लोग इसमें शामिल हैं।
सोमवार रात निर्माण कंपनी के प्लांट पर आगजनी, फायरिंग मामले में जीएसआर इन्फ्राटैक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर रविन्द्र पुंडीर की तहरीर पर शिवाला कलां पुलिस ने विधायक अशोक कुमार राणा व उनके पुत्र प्रियंकर राणा को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को अपने ठाठजट स्थित आवास पर पत्रकारों वार्ता के दौरान विधायक ने सभी आरोपों को सिरे से नकाराते हुए कहा वर्ष 2020-21 उन्होंने शासन से शेखपुरा मुक्ता से शेखपुर पट्टी करीब नौ किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग की स्वीकृति कराई थी। आरोप है कि मार्ग के निर्माण में लगी संस्था ने निर्माण कार्य में अनियमितता बरतते हुए घटिया सामग्री का प्रयोग किया था। विधायक ने आरोप लगाया कि ठेकेदार संस्था ने ब्लैक लिस्टेड होने के डर से राजनैतिक विरोधियों के साथ मिल घिनौना षड़यंत्र रचा है। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने परिवार सहित दिल्ली में थे।