{"_id":"62c1d5be74fbaa55915e1476","slug":"missing-youth-s-body-found-in-malan-river-bijnor-news-mrt595514178","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव मालन नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव मालन नदी में मिला
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम रावली के पास मालन नदी के रपटे के नीचे युवक का शव मिलने के बाद जमा भीड़।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवक का शव मालन नदी में मिला
बेगावाला (बिजनौर)। तीन दिन से लापता युवक का शव मालन नदी में रपटे के पास उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शनाख्त कराई। शव की पहचान होने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है।
रविवार सुबह रावली के पास रपटे के नीचे मालन नदी में एक युवक का शव उतराता दिखाई दिया। रपटे से गुजरने वाले ग्रामीणों ने शव देखा तो सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान ने मंडावर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। शव की पहचान सौरभ (21) पुत्र सुखवीर सिंह ग्राम बाकरपुर गढ़ी के रूप में हुई। परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। शव कई दिन पुराना लग रहा था। बताया गया कि क्षेत्र के बाकरपुर गढ़ी निवासी सुखवीर की छह संतान हैं। जिनमें दो लड़कियां और चार लड़के हैं। सबसे बड़े लड़के अनुज की शादी हो चुकी है। उनमें सौरभ कुमार तीसरे नंबर का था। सौरभ का कभी किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ।
परिजनों के अनुसार सौरभ एक जुलाई की शाम को लापता हुआ था, जिसे काफी तलाश किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। परिवार वालों ने कपड़ों और हुलिए से सौरभ के शव की पहचान की। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता लग सकेगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।