{"_id":"5ec15cb68ebc3e9021208e3d","slug":"missing-man-s-body-was-found-bijnor-news-mrt482173332","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता का युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता का युवक का शव मिला
विज्ञापन
लापता का युवक का शव मिला
अफजलगढ़। कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरापुर गोकुल उर्फ गढ़वावाला निवासी उत्तराखंड जसपुर में रह रहे 28 वर्षीय युवक का शव जसपुर के गांव हजीरो के समीप फीका नदी के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक के चाचा धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा पंकज पुत्र कैलाश करीब चार वर्ष से जसपुर में रहकर कृषि संबंधी दवाइयां सप्लाई करता था। करीब एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। उसके बाद से वह लापता था। रविवार सवेरे उसका शव जसपुर के समीप हजीरो में फीका नदी के समीप पेड़ों में पड़ा मिला। जसपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जसपुर कोतवाल उम्मेद सिंह दानू ने बताया कि मृतक की पत्नी की ओर से 10 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के कारण का पता चल पाएगा।