{"_id":"6355754d444c38415d1bc500","slug":"millions-stolen-by-breaking-the-locks-of-two-closed-houses-bijnor-news-mrt6108276154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बंद मकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बंद मकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
नींदडू। बीती रात चोरों ने अलग-अलग मोहल्ले में दो बंद मकानों के ताले तोड़कर हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवर व अन्य सामान चोरी कर लिया।
लक्खी मोहल्ले का मोहम्मद नवेद परिवार सहित पूना में रहकर फूलों का कार्य करता है। वह कुछ दिनों से घर पर था तथा दो सप्ताह पहले मकान में ताले लगाकर पूना चला गया था। रविवार की दोपहर किसी ने मकान के गेट का ताला टूटा होने की सूचना उसके पिता व भाई को दी। परिजनों ने वहां जाकर देखा तो मुख्य गेट के अलावा दो कमरों और अलमारी के ताले टूटे मिले। अलमारी में रखा जेवर, बर्तन व कपड़े आदि सामान गायब था। नवेद के भाई नदीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अलमारी में रखा 11 तोले सोना तथा 25 तोले चांदी के जेवर, तांबे पीतल आदि के बर्तन एवं कपड़े आदि चोरी हो गए।
चोरी की दूसरी घटना नाजिर नगर मोहल्ले में राशिद के यहां हुई। राशिद रोजी रोटी के सिलसिले में पंजाब गया तथा पत्नी अपने मायके गई थी। नकदी, जेवर व अन्य सामान चोरी हुआ है। राशिद के घर आने के बाद पुलिस को तहरीर दी जाएगी।