फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mill officials engaged in an exercise for Mega Center

मेगा सेंटर की कवायद में जुटे मिल अधिकारी

Thu, 10 Oct 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mill officials engaged in an exercise for Mega Center
मेगा सेंटर को लेकर कवायद में जुटे मिल अधिकारी
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल के अधिकारी मेगा सेंटर की स्थापना कराने को असमंजस की स्थिति में है। अधिकारी अभी तक यह तय नहीं कर पाए है कि यह मेगा सेंटर मिल क्षेत्र के किस गन्ना जोन में स्थापित किया जाए। उधर मेगा सेंटर को अपने अपने क्षेत्र में स्थापित कराने को जोर आजमाइश शुरू हो गई है। किसान सत्ता पक्ष के नेताओं की परिक्रमा कर शक्ति परीक्षण करने में लगे है।
गांव भवानीपुर तरकौला के किसान रणजीत सिंह, लोकेंद्र, भारत भूषण शर्मा, कैलाश चंद, डा. सुनील कुमार, पूर्व प्रधान रविराज सिंह, हेतराम शर्मा, हिरदेश कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह ने उमरी गन्ना क्रय केंद्र को मेगा सेंटर बनाने की मांग की है। बताया गया कि उमरी सेंटर पर अन्य सेंटरों की तुलना में अधिक तौल होती है।
विज्ञापन

फीना के अशोक कुमार, राजेंद्र शर्मा, मनोज कुमार राजपूत ने फीना में मेगा सेंटर स्थापित कराने की मांग की है। बताया कि धामपुर चीनी मिल फीना से करीब 40 किमी दूर है। इसलिए यहां मेगा सेंटर की ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हबीबवाला और नहटौर के किसानों ने भी अपने क्षेत्रों में इस मेगा सेंटर को स्थापित कराने की मांग की है। कई किसानों का कहना है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मेगा सेंटर के लिए नहटौर और धामपुर विधायकों से संपर्क कर चुके है। बताया कि इस मेगा सेंटर में मिल गेट की तरह दिनरात 24 घंटे गन्ना तौल होगी। उधर मिल के गन्ना जीएम आजादसिंह का कहना है कि उनके स्तर से कई गांवों के केंद्रों को प्रस्तावित कर प्रदेश के गन्ना आयुक्त को भेजा गया है। स्थान फाइनल न होने से वह भी अभी असमंजस में है। बताया गया कि चीनी मिल क्षेत्र में एक बड़ा सेंटर को मेगा सेंटर बनाया जाएगा। इस मेगा सेंटर पर आसपास के अन्य पांच सेंटरों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed