फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meets where the Paigam-e-Mohabbat is from the Taj...

मिलता है जहां ताज से पैगाम-ए-मोहब्बत...

Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Meets where the Paigam-e-Mohabbat is from the Taj...
मिलता है जहां ताज से पैगाम-ए-मोहब्बत...
विज्ञापन

नजीबाबाद। अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था ने मुरादाबाद के नकुल त्यागी और नजीबाबाद के बेगराज यादव को साहित्यिक सेवाओं के लिए साहित्यकार रामअवतार त्यागी अवार्ड प्रदान किया। संस्था की ओर से सामाजिक परिवेश पर आधारित काव्य संध्या का आयोजन किया गया।
अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था ने साहित्यकार एवं गीतकार रामअवतार त्यागी की स्मृति कार्यक्रम में मुरादाबाद के साहित्यकार नकुल त्यागी और नजीबाबाद के वरिष्ठ कवि बेगराज सिंह को रामअवतार त्यागी स्मृति सम्मान प्रदान किया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह, विशिष्ट अतिथि एडीपी आकाशवाणी अमर सिंह, पूर्व डीजीसी हरपाल सिंह और सेवानिवृत्त आयकर सहायक आयुक्त प्रताप सिंह ने साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह उपरांत प्रदीप डेजी के संचालन में आयोजित काव्य संध्या का शुभारंभ संजीव एकल की सरस्वती वंदना से हुआ।
विज्ञापन

काव्य संध्या में कुमुद कुमार की रचना धर्म से बड़ा मेरा तिरंगा है..., फारूख बिजनौर की रचना मिलता है जहां ताज से पैगाम-ए-मोहब्बत..., निशा अग्रवाल की रचना आज लेखनी मोन हो गई..., जितेंद्र जैन की रचना अविरल बह रही गंगा..., अशोक सविता की रचना यहां हवा मुफ्त में कहां मिलती है..., मनोज त्यागी की रचना मैं हूं एक किसान रे भईया..., प्रदीप डेजी की रचना पत्थर को तोड़ जीत का पैगाम लिख दिया..., अर्चना चौहान की रचना मैं नदी नहीं जो रुक जाऊं... रचनाएं सराही गईं। काव्य संध्या में प्रमोद शर्मा प्रेम, नीरज सिंघल, मनोज त्यागी, राजेंद्र त्यागी, जसवंत सिंह प्रकाश, जयप्रकाश जौली, नकुल त्यागी, जितेंद्र कक्कड़, भगीरथ सिंह, देवपुत्र गंधर्व, बेगराज यादव ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed