Meerut: सबकी फोटोग्राफी हो रही है-मुकदमा दर्ज होगा, परशुराम यात्रा में फरसा-डंडा लहराने पर सीओ की चेतावनी
मेरठ में परशुराम जयंती की शोभायात्रा के दौरान युवकों के फरसा और डंडे लहराने पर सीओ शुचिता सिंह ने सख्त चेतावनी दी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से निकली यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विस्तार
वीडियो में सीओ शुचिता सिंह माइक के माध्यम से फरसा और डंडे लहराने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी देती दिखाई दे रही हैं।
'सबकी फोटोग्राफी हो रही है, मुकदमा दर्ज होगा
वायरल वीडियो में सीओ शुचिता सिंह युवकों से कहती सुनाई दे रही हैं कि जो लोग फरसा और डंडे लहरा रहे हैं, उनकी फोटोग्राफी की जा रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस की यह चेतावनी सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दी गई बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक वर्ग इसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बता रहा है, जबकि दूसरा वर्ग इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर देख रहा है।
चर्चा का विषय बना वीडियो
फिलहाल सीओ शुचिता सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।