{"_id":"66328ad7d352aa21430a3573","slug":"maximum-wheat-purchase-was-41275-metric-tons-at-padarathpur-purchasing-center-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-123006-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सर्वाधिक गेहूं खरीद पदारथपुर क्रय केंद्र पर 412.75 मैट्रिक टन हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सर्वाधिक गेहूं खरीद पदारथपुर क्रय केंद्र पर 412.75 मैट्रिक टन हुई
विज्ञापन
- अभी तक जनपद के गेहूं क्रय केंद्रों पर कुल 3589.09 मैट्रिक टन खरीद
- 50700 मैट्रिक टन मिला गेहूं खरीद का लक्ष्य
-3589.09 मैट्रिक टन गेहूं खरीद
-412.75 मैट्रिक टन गेहूं पदारथपुर केंद्र खरीदा गया
- 49 गेहूं क्रय केंद्रों पर हो रही गेहूं खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बाजार में गेहूं खरीद के भाव ज्यादा होने से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री को कम पहुंच रहा है। अब तक जनपद के सभी 49 गेहूं क्रय केंद्रों पर 3589.09 मैट्रिक टन खरीद हुई। जनपद के गेहूं क्रय केंद्रों में से पदारथपुर क्रय केंद्र पर सर्वाधिक 412.79 मैट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। दूसरे नंबर पर अफजलगढ़ केंद्र पर 378.9 मैट्रिक टन गेहूं खरीद हुई।
इस गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि इस वर्ष केंद्रों पर गेहूं की उतराई, छनाई, सफाई व लेबर को दिए जाने वाले अधिकतम 20 रुपये प्रति क्विंटल दर की प्रतिपूर्ति भी सरकार द्वारा सीधे किसानों के खाते में गेहूं मूल्य के साथ भेजी जा रही है। जनपद के 49 गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद हो रही है। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है और सभी केंद्रों पर खरीद चल रही है। डिप्टी आरएमओ अमित द्विवेदी ने बताया कि जनपद को क्रय लक्ष्य 50700 मैट्रिक टन मिला है। इसके सापेक्ष अभी तक कुल गेहूं खरीद पर 762 किसानों से 3589.09 मैट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई हैं। बताया कि खाद्य विभाग- 1988.65 मैट्रिक टन, पीसीएफ- 740.89 मैट्रिक टन, नैफेड - 510.55 मैट्रिक टन, एफसीआई - 349 मैट्रिक टन की खरीद हुई है।
-अभी तक जनपद के गेहूं क्रय केंद्रों पर कुल 3589.09 मैट्रिक टन खरीद हुई है। इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य 50700 मैट्रिक टन मिला है। किसानों से लगातार संपर्क करके ज्यादा से ज्यादा गेहूं खरीदने प्रयास किया जा रहा है। पिछले सीजन में गेहूं बिक्री करने वाले किसानों के मोबाइल फोन पर संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
-अमित कुमार द्विवेदी, डिप्टी आरएमओ