फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maulana petitioned the court to surrender

मौलाना ने आत्मसमर्पण के लिए कोर्ट में अर्जी दी

Fri, 04 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Maulana petitioned the court to surrender
मौलाना इमाम अनवारूल हक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में महिला से दुष्कर्म के आरोपी पांच हजार के इनामी बिजनौर की जामा मस्जिद के इमाम अनवारूल हक ने आत्मसमर्पण के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। प्रभारी सीजेएम ने थाना कोतवाली शहर से आख्या तलब करते हुए आत्मसमर्पण के लिए सात नवंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर निवासी एक महिला ने अनवारूल हक व उनके साथी खुर्रम के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनवारूल हक की एक वीडियो व्हाट्सएप पर आने के बाद उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन को धमकाने व मारपीट के एक अन्य मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पीड़िता ने अनवारूल हक के खिलाफ 164 के बयान भी दर्ज कराए थे। अनवारूल हक तभी से फरार हैं, जबकि उनके साथी खुर्रम को पुलिस ने दबोच लिया था, जो अब जेल में है। पुलिस ने अनवारूल हक को दबोचने के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। अनवारूल के घर कुर्की कर चुकी है। 
विज्ञापन

अनवारूल हक ने अपने केस की विवेचना अमरोहा पुलिस को स्थानांतरित कराई, लेकिन उससे पहले ही बिजनौर पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। केस की विवेचना बदलने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद डीआईजी मुरादाबाद ओंकार सिंह ने उनकी विवेचना अमरोहा पुलिस को सौंपने के आदेश भी निरस्त कर दिए थे। खुद को हर तरफ से घिरता देखकर अनवारूल हक ने अधिवक्ता के माध्यम से आत्मसमर्पण के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed