फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maths graphs, tables confused, GK, reasoning was easy

गणित के ग्राफ, सारिणी ने उलझाया, जीके, रीजनिंग थी आसान

Mon, 17 Oct 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Maths graphs, tables confused, GK, reasoning was easy
बिजनौर में आरजेपी इंटर कॉलेज में पैट की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक। - फोटो : BIJNOR
गणित के ग्राफ, सारिणी ने उलझाया, जीके, रीजनिंग थी आसान
विज्ञापन

बिजनौर। रविवार को दूसरे दिन भी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा हुई। कृष्णा कॉलेज, आरजेपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते छात्र-छात्राओं ने बताया कि गणित के ग्राफ, सारिणी ने थोड़ा उलझाया, तो सामान्य ज्ञान, रीजनिंग के प्रश्नों ने पेपर आसान कर दिया।
पेपर आसान था। मेरा पेपर अच्छा गया है। तैयारी के अंदर से ही पेपर आया था, जिससे सभी प्रश्न हल कर दिए - रोहित गिरी
पेपर तैयारी के अंदर से ही था, पेपर में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित सभी का समावेश था - रितिक कुमार
पेपर आसान था, लेकिन ग्राफ ने थोड़ा उलझाया। इससे ज्यादा समय लगा। फिर भी पूर्ण पेपर समय पर हल कर दिया - अंकुर चौधरी
पेपर को लेकर चिंता थी, लेकिन अच्छा गया है। गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग सभी के प्रश्न पेपर में शामिल थे - रश्मि
आज प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, रिजनिंग, गणित के आसान प्रश्न उनकी सफलता के लिए सीढ़ी बने हैं - आर्यन मलिक
गणित सारिणी हल करने में समय लगा, वरना अन्य सभी प्रश्न आसान थे, जिन्हें समय पर हल कर दिया - गुंजन
करंट अफेयर, रीजनिंग के आसान सवालों से पेपर आसन रहा, तो गणित के पांच प्रश्न आसान रहे - लक्ष्मी
- पेपर काफी अच्छा था, पूरी तैयारी के अंदर से प्रश्न आएं हैं, जिन्हें समय पर हल कर दिया गया - शिवम सूर्यवंशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed