{"_id":"62c32eeac3ea4540c80b3acc","slug":"marksheet-did-not-come-even-after-15-days-of-result-declaration-bijnor-news-mrt595649778","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने थाने पहुंचकर किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने थाने पहुंचकर किया जमकर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने थाने पहुंचकर किया जमकर हंगामा
स्योहारा। एक माह पूर्व घर से फरार महिला ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिला ने ससुराल व मायके जाने से इंकार करते हुए अन्य कहीं जाने को लेकर चार घंटे से अधिक समय तक हंगामा किया। पुलिस ने महिला के ससुराल न जाने पर महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजने को कहा है।
थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला की शादी चार वर्ष पूर्व स्योहारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। महिला के एक तीन साल का पुत्र भी है। सब कुछ ठीक चल रहा था कि इसी बीच एक माह पूर्व महिला ससुराल से फरार हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब महिला नहीं मिली तो महिला के पति ने थाने पहुंचकर 22 जून को अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार दोपहर महिला अचानक स्योहारा थाने पहुंची। महिला के थाने पहुंचने की सूचना मिलने पर महिला के ससुराल व मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मामले में अचानक मोड़ तब आया, जब महिला ने अपने ससुराल व मायके जाने से मना कर दिया। महिला के पति व ससुराल वालों ने महिला को अपने साथ ले जाने की जिद की तो महिला ने जमकर हंगामा करते हुए अन्य कहीं जाने की बात की, जिसको लेकर थाने में चार घंटे से अधिक समय तक गहमागहमी का माहौल रहा। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि महिला को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। ससुराल न जाने पर महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया जाएगा।