फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Market will be started from three o'clock in the morning to seven o'clock

सवेरे तीन बजे से सात बजे तक लगेगी मंडी

Sun, 23 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Market will be started from three o'clock in the morning to seven o'clock
सवेरे तीन बजे से सात बजे तक लगेगी मंडी
विज्ञापन

धामपुर। विधायक अशोक राणा के हस्तक्षेप के बाद अब सवेरे तीन बजे से सुबह सात बजे तक बड़ी मंडी में मंडी लगेगी। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने ईओ सुभाष कुमार को इस बाबत आदेश दे दिए हैं। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने पिछले दिनों धामपुर में बड़ी मंडी से सब्जी मंडी को केएम कॉलेज में शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। एसडीएम ने कहा था कि 21 मई से सब्जी मंडी अब बड़ी मंडी में नहीं लगेगी। इसके विरोध में आढ़तियों ने तीन दिन तक मंडी को बंद रख प्रदर्शन किया था। एसोसिएशन के पदाधिकारी शनिवार को विधायक अशोक राणा से गांव ठाटजट में जाकर मिले। विधायक के हस्तक्षेप के बाद एसडीएम ने मंडी को सुबह तीन बजे से सात बजे तक चलाने का आदेश दे दिया। एसडीएम के आदेश से आढ़तियों में खुशी का माहौल है। नगर के दिनेश कुमार, बलराज सिंह का कहना है कि सब्जी की खेती करने वाले शाम को सब्जी तोड़ कर जमा कर लेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। दिनभर की तोड़ी सब्जी अगले दिन ही मंडी में आएगी, इससे उसके खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed