{"_id":"58b9b1294f1c1b7f59831d4e","slug":"many-organizations-came-to-protest-mahapanchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत के विरोध में उतरे कई संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत के विरोध में उतरे कई संगठन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में मांगों को लेकर ज्ञापन देने जाते भाकियू (भानू) कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में हिंदू जन संघर्ष समिति की छह मार्च को होने वाली महापंचायत के विरोध में कई संगठन उतर आए हैं। इन्होंने जिले में आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए महापंचायत पर रोक लगाने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने बिजनौर में अमन-चैन कायम रखने के लिए शांति मार्च निकाला।
जिला बार एसोसिएशन महासचिव अजीत पंवार के नेतृत्व में जजी से कलक्ट्रेट तक निकाले गए शांति मार्च के बाद अधिवक्ताओं ने एडीएम प्रशासन मदन सिंह व एसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह को ज्ञापन दिया। अजीत पंवार ने कहा कि वह सांप्रदायिक ताकतों को लोगों को भड़काने नहीं देंगे। अधिवक्ता आशीष चौधरी ने लोगों से शांति कायम रखने की अपील की। अधिवक्ताओं ने महापंचायत के नाम पर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व विशाल के मर्डर का जल्द खुलासा करने की मांग की। इस दौरान प्रवीण देशवाल, भूपेंद्र तोमर, राहुल काकराना, सौरभ चौधरी, विवेक चौधरी, मनोज सेठी, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कपिल चौधरी, जावेद सईद, फरहत आलम, निपेंद्र देशवाल, रामकुमार, इसरार, मोहम्मद फैज, रोहित कुमार, शमीम अहमद, तालिब आदि मौजूद रहे।
उधर, भाकियू (भानू) ने एसपी सिटी को दिए ज्ञापन में नया गांव प्रकरण में सांप्रदायिकता की रोटी सेंकने वालों की निंदा की। संगठन ने इस कांड में निर्दोष लोगों को न फंसाने, विशाल के पिता संजय को परेशान न करने आदि की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय सिंह सहरावत के साथ वीर सिंह, विपिन त्यागी, सुनील त्यागी, खिलेंद्र सिंह, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने महापंचायत आहूत करने की कड़ी निंदा की। गांव झलरा में मोहम्मद यूनुस के निवास पर हुई बैठक में पंचायत के आयोजकों पर कार्रवाई करने, विशाल के मर्डर
की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। जिला सचिव सुभाषचंद्र ने प्रशासन से आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने, विशाल के पिता संजय व उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। बैठक में नीशु कुमार, सुरेश कुमार, कोमल सिंह, अफजाल अहमद, सतीश कुमार, नसीम अहमद, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मोहम्मद यूनुस व संचालन राम सिंह ने किया
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने महापंचायत की निंदा करते हुए प्रशासन से इस पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। एक बैठक में वक्ताओं ने इसे सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाला कदम बताया। बैठक में कहा गया कि एक संप्रदाय ने महापंचायत की तो दूसरा संप्रदाय भी ऐसी ही कोशिश करेगा। इससे जिले का माहौल खराब होगा। रामपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बलवंत सिंह, मुनव्वर जलील, राजेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे।