फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Man stabbed to death with sharp weapon in Baghdad Ansar

Bijnor Murder Case: सामने आई बड़ी बात, लहूलुहान हालत में मिली थी लाश, मंडी में फलों का काम करता था अकरम

Thu, 18 Jan 2024 09:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 18 Jan 2024 09:37 AM IST
सार

Murder in Bijnor : बिजनौर में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। वहीं, पुलिस की जांच में यह बड़ी बात सामने आई है।

विज्ञापन
Man stabbed to death with sharp weapon in Baghdad Ansar
बिजनौर अकरम मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में धामपुर क्षेत्र के ग्राम बगदाद अंसार में एक युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैली है। व्यक्ति का लहूलुहान शव गांव के बाहर एक खाली प्लाॅट में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मृतक के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। मामला रंजिशन माना जा रहा है।

विज्ञापन


बताया गया है कि गांव निवासी अकरम (32) पुत्र अनवर दिल्ली की लोनी मंडी में फलों का काम करता था। मंगलवार को अकरम दिल्ली से अपने घर आया था। लेकिन बुधवार सुबह उसका रक्तरंजिश शव गांव के बाहर पड़ा मिला। मृतक तीन पुत्रियों का पिता था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटना रंजिशन है।

विज्ञापन

बताया गया कि एक साल पहले किसी बात को लेकर गांव के एक व्यक्ति से रंजिश चली आ रही है। बताया गया कि इस आरोप में एक साल पहले अंडों से भरी गाड़ी में आग लगाने और ई-रिक्शा चोरी के मामले में मृतक व्यक्ति अकरम, उसका भाई आरिस और इनके पिता अनवार जेल गए थे। हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले में दोनों तरफ से कार्रवाई की गई थी। लेकिन दोनों पक्षों की रंजिश खत्म नहीं हुई।

उधर, कोतवाल किशन अवतार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर पुलिस रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये

विज्ञापन

एएसपी पूर्वी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
एएसपी पूर्वी धामपुर धर्मसिंह मार्छाल, सीओ सर्वम कुमार ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को हत्या के कारणों का गहराई से पता लगा कर आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डाॅग स्क्वायड से भी घटना की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed