फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maintain peace on festivals: Kotwal

पुलिस ने त्यौहारों पर शांति व्यवस्था की बेहतरी को सहयोग मांगा

Wed, 23 Oct 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Maintain peace on festivals: Kotwal
त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखें: कोतवाल
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस विभाग की ओर से मंगलवार दोपहर बाद कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा ने दिवाली, गंगा स्नान पर्व पर शांति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जनता से सहयोग मांगा। कहा कि यदि कहीं पर किसी प्रकार की शांति भंग होने की आशंका हो तो वह तुरंत पुलिस को जानकारी दें। डॉ. कमाल अहमद ने पालिका प्रशासन से नगर में दिवाली के मौके पर बेहतर सफाई व्यवस्था कराने की मांग की है। कहा कि देहात से बड़ी संख्या में ग्राहकों की भीड़ रहती है। ऐसे में किसी को परेशानी न हो इसके लिए मुख्य बाजार में ई-रिक्शाओं के संचालन पर रोक लगानी होगी। सुरक्षा की दृष्टि से नागरिकों ने पुलिस अधिकारियों से फल चौक, पंजाबी बाजार, खारी कुआं, भगत सिंह चौक, मुख्य डाकघर तिराहे, मछली बाजार, जैतरा रेलवे फाटक के पास पुलिस पिकेट तैनात करने की मांग की है। कोतवाल ने नागरिकों को भरोसा दिया कि उनके सुझावों पर पुलिस की ओर से पूरी तरह से अमल होगा। पुलिस 24 घंटे उनकी सेवा में तत्पर रहेगी। इस मौके पर लाला नरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गोयल, अब्दुल बारि, जावेद शम्सी, मास्टर अख्तर उल्लाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed