फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mahendra Singh Tikait soulful remembrance

महेंद्र सिंह टिकैत का भावपूर्ण स्मरण

Fri, 07 Oct 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh Tikait soulful remembrance
गन्ना समिति कार्यालय पर टिकैत का जन्म‌िदन मनाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 81 वीं जयंती मनाई गई। बाबा टिकैत के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर सरकार द्वारा शुगर मिलों का कर्ज माफी का हिसाब मांगने के लिए 14 अक्तूबर को लखनऊ में गन्ना आयुक्त का घेराव करने का एलान किया गया। 
विज्ञापन

गन्ना समिति परिसर में जिलाध्यक्ष रामऔतार सिंह की अध्यक्षता व धर्मेंद्र राणा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से  हुआ। किसान नेताओं ने कहा कि  बाबा टिकैत किसानों की जुबान बनकर सामने आए। किसानों को नई सोच देने वाले टिकैत किसान परिवारों के लिए आदर्श हैं। उनके त्याग को भुलाया नहीं जा सकता है। जिलाध्यक्ष रामऔतार सिंह ने किसानों से अपील की कि वे अधिक संख्या में केन कमिश्नर का घेराव करने पहुंचे। वहां शुगर मिलों का माफ किए गए 670 करोड़ ब्याज का हिसाब मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को ग्राम बागड़पुर में बाबा टिकैत की प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत करेंगे। किसानों की लंबित समस्याओं का कोई  निराकरण नहीं होने से नाराज किसानों ने 21 अक्तूबर को कलक्ट्रेट में पंचायत करने का निर्णय लिया।18 नवंबर को सिसौली में किसानों की महापंचायत है। देवेंद्र सिंह आर्य, होशियार सिंह, धीर सिंह  बालियान, राकेश प्रधान, लाल सिंह, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed