जयंती पर निकाली महावीर की पालकी यात्रा
नजीबाबाद। भगवान महावीर की जयंती पर भव्य पालकी यात्रा और मंदिर परिसर में धार्मिक विधान आयोजित किए गए। जैन समाज ने भगवान महावीर के सिद्धांत को व्यवहार में लाने का संकल्प लिया।
सकल दिगंबर जैन समाज के प्रधान दीप जैन, मंत्री नीरज जैन के निर्देशन में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से भगवान महावीर की पालकी यात्रा निकाली गई। जैन श्रद्धालुओं के नेतृत्व में निकाली गई पालकी यात्रा में महावीर के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। दोनों मंदिरों पर ध्वजारोहण के साथ पंडित दीवाकर जैन के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ शांति धारा, पूजा प्रक्षाल आदि के धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। कार्यक्रम आयोजन में विमल जैन, बीना जैन ने शांति धारा, प्रथम व शिखर कलश की बोली ली। शिखर के द्वितीय और तृतीय कलश की बोली सिद्धांत जैन व मनोज जैन तथा आरती की बोली रैना जैन के नाम रही। अंकुर जैन व मंजू जैन द्वारा पांडुक शिला व कुबेर कलश समाज को प्रदान किया गया। धार्मिक आयोजन में जितेंद्र जैन, नीरज जैन, दीपक जैन, मनीष जैन, संजय जैन सहित अनेक जैन श्रद्धालु शामिल हुए।

नजीबाबाद में महावीर जयंती पालकी यात्रा शुभारंभ पर उपस्थित अतिथि।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में महावीर जयंती पालकी यात्रा शुभारंभ पर उपस्थित श्रद्घालु।- फोटो : NAZIBABAD