फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Madrasa gate collapses, worker dies

Bijnor : मदरसे का गेट गिरा, मजदूर की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 09 Nov 2022 06:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2022 06:01 PM IST
सार

Bijnor News : मदरसे का गेट गिरने से मजदूर की मौत हो गई। वहीं मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Madrasa gate collapses, worker dies
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में कासमपुर गढ़ी के गांव सीरबासुचंद में नाला निर्माण के लिए खुदाई के दौरान मदरसा जियाउल कुरान का मुख्य गेट गिर गया। जिसके नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई।

विज्ञापन


गांव सीरबासुचंद में पंचायत की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। गांव निवासी तफसील अहमद (25) पुत्र मोहम्मद जाकिर मंगलवार सुबह मजदूरी करने के लिए गया था। नाला निर्माण के लिए जमीन खोदाई का कार्य किया जा रहा था। इसी स्थान पर मदरसा जियाउल कुरान का एक बड़ा गेट है, जिस पर छज्जा भी निकला हुआ है। गेट की दीवार की नींव तक खोदाई होने से पूरा गेट गिर गया, जिसके नीचे दबकर तफसील की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस संबंध में ग्राम प्रधान शकील अहमद का कहना है कि चार दिन पूर्व सरकारी नाला निर्माण के लिए खोदाई की गई थी। अचानक बराबर की दीवार गिरने से मजदूर उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Double Murder: मोहब्बत में तीन बच्चों से छिन गई ममता, मां और उसके प्रेमी को मामा ने दी खौफनाक मौत, तस्वीरें

पंचायत सचिव राजकुमार का कहना है कि जो नाला निर्माण कराया जा रहा है, वह सरकारी नहीं है। न ही उसका कोई एस्टीमेट है और न ही कोई प्रस्ताव पास कराया गया है। इस संबंध में एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मजदूर को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Murder: विवाहित बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या, आरोपी भाई बोला-बहुत बदनामी हो रही थी, मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed